फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: गिरफ्तारी का ऐसा खौफ, जमानत तुड़वाकर जेल पहुंचा हर्षित चिकारा, अब रिमांड पर लेने की तैयारी में पुलिस

Wed, 05 Jul 2023 06:31 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : गिरफ्तारी के डर से हर्षित चिकारा अपनी जमानत तुड़वाकर जेल पहुंच गया। अब पुलिस हर्षित चिकारा को रिमांड पर लेने की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में जेल के गेट पर गोलीबारी और हमलावर की हत्या के मामले में गिरफ्तारी के डर से हर्षित चिकारा ने जमानत तुड़वा ली। जोकि आर्म्स एक्ट के पुराने केस में जमानत तुड़वाते हुए जेल चला गया। अब पुलिस उसके वारंट और रिमांड पर लेने की तैयारी में जुट गई है। 

विज्ञापन


जिला कारागार के गेट पर तीस जून की शाम को दो हमलावरों ने उस उस फायरिंग कर दी थी, जब राजन जमानत पर रिहा होकर बाहर निकला। किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव शादीपुर जौना निवासी राजन पुत्र नरपाल भी फायरिंग के मामले में 13 जून को जेल आया था। जिसकी हत्या करने के इरादे से विशाल पंडित और रौनक जेल के गेट तक पहुंच गए थे। गोली लगने से एक हमलावर विशाल पंडित पुत्र दीपक शर्मा निवासी विशनपुरा थाना स्योहारा की मौत हो गई थी, जबकि रौनक पुत्र धर्मेंद्र निवासी हीमपुर दीपा को गिरफ्तार कर लिया था। 

बता दें कि मृतक विशाल व रौनक के खिलाफ गैर इरादातन हत्या व जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस की पड़ताल में हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव कुतुबपुर गढ़ी निवासी हर्षित चिकारा का नाम सामने आया। हर्षित ने हत्या करने के लिए विशाल व रौनक को भेजा था। 

अब नाम प्रकाश में आने के बाद पुलिस और एसओजी हर्षित को ढूंढ रही थी। जिसने पुलिस को चकमा देकर मंगलवार को आर्म्स एक्ट के एक पुराने केस में जमानत तुड़वा ली और जेल चला गया। उसके जेल चले जाने के बाद ही पुलिस को भनक लगी। जिसके बाद पुलिस अगली कार्रवाई के लिए सक्रिय हो गई। 
विज्ञापन

इसी क्रम में बुधवार को शहर कोतवाल जीत सिंह ने हर्षित का वारंट लेने के लिए कोर्ट प्रार्थना पत्र दिया। जेल में पूछताछ के बाद रिमांड पर लिया जा जाएगा। सीओ अनिल कुमार सिंह ने जमानत तुड़वाकर हर्षित के जेल चले जाने की पुष्टि की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें