फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor-Nageena Loksabha Seat: बिजनौर से चंदन चौहान और नगीना में चंद्रशेखर ने ओम कुमार को पीछे छोड़ा

Tue, 04 Jun 2024 11:30 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की नगीना हाॅट सीट  और बिजनाैर लोकसभा सीट पर मतगणना जारी है। यहां बिजनाैर सीट पर चंदन चाैहान को बढ़त मिली है जबकि नगीना पर चंद्रशेखर बढ़त बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
आसपा प्रमुख चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय लोक दल के बिजनौर लोकसभा सीट से संयुक्त प्रत्याशी चंदन चौहान 29206 मतों से अपने प्रतिद्वंदी बसपा प्रत्याशी चौधरी विजेंद्र सिंह से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस एवं सपा के संयुक्त  प्रत्याशी दीपक तीसरे नंबर पर हैं। राष्ट्रीय लोक दल के प्रत्याशी चंदन चौहान 80721 मत प्राप्त कर चुके हैं। बसपा प्रत्याशी  विजेंद्र सिंह ने 51515 मत अभी तक प्राप्त किए। कांग्रेस सपा गठबंधन प्रत्याशी दीपक 48735 अभी तक मत प्राप्त कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ में मतगणना - फोटो : अमर उजाला
नगीना लोकसभा सीट से चंद्रशेखर 51093 वोटो से आगे
नगीना सुरक्षित लोक लोकसभा सीट से आज सपा प्रत्याशी पार्टी सुप्रीमो चंद्रशेखर को 159388 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी विधायक ओम कुमार को 108295 मत मिले। सपा प्रत्याशी मनोज कुमार को 34604 मत अभी तक प्राप्त हुए।

बसपा प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह 4653 वोट अभी तक आए हैं। असपा प्रत्याशी चंद्रशेखर अपने प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी ओम कुमार से 51093 वोट से आगे चल रहे हैं। मतगणना स्थल के बाहर समर्थकों की भीड़ जमा है और वोटो की संख्या आने पर समर्थकों को के चेहरे खिल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें