फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: 'मेरा पति बेवफा, मुझे अपनी तीसरी पत्नी बनाना चाहते हैं ससुर जी', शहर के बड़े कारोबारी पर केस दर्ज

Fri, 30 Jan 2026 08:38 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

एक महिला ने अपनी बेटी के ससुर और दामाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप लगाया कि दामाद के किसी और महिला से संबंध हैं। बेटी ने अपने ससुर से शिकायत की तो उसने पिस्टल दिखाकर दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर शहर के बड़े कारोबारी पर पुत्रवधू से दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। बेटे के कहीं और शादी कर लेने के बाद कारोबारी ने पुत्रवधू को तीसरी पत्नी के तौर पर रखने के लिए निकाह का भी प्रलोभन दिया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

दिल्ली निवासी महिला ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें कहा गया कि उसने अपनी बेटी का निकाह बिजनौर के रौनक हाउस निवासी युवक से 11 साल पहले किया था। निकाह के बाद उसकी बेटी को दो बच्चे हुए। इसी बीच उसके दामाद के संबंध मेरठ की एक महिला से हो गए। पता चलने पर उसकी बेटी ने इसका विरोध किया तो मारपीट करते हुए घर से निकालने की धमकी दी। 
 
विज्ञापन

यह पूरा वाकया पीड़िता ने अपने ससुर से बताया। जिस पर उसके ससुर ने कहा कि मुझे सब पता है। इसके बाद आरोपी ससुर ने अपने पास अकूत संपत्ति का हवाला देते हुए उसकी तीसरी पत्नी के तौर पर रहने का प्रलोभन दिया। जिस पर पीड़िता ने ससुर को डांट दिया। आरोप है कि 13 अगस्त को पीड़िता के साथ ससुर ने पिस्टल के बल पर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह बात परिवार वालों को बताई तो पति, जेठ और सास ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामले में पीड़िता के ससुर, पति, जेठ और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें