फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: खेत पर मां के सामने ही धारदार हथियार से किसान की हत्या... छह दिन पहले मारा गया था हत्यारोपी का भतीजा

Tue, 21 Jan 2025 08:06 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

विजयपाल अपनी मां के साथ खेत पर था। गांव का ही डालचंद पहुंचा और उसने धारदार हथियार से विजयपाल के सिर पर वार कर दिया। 
विज्ञापन
विलाप करते विजयपाल के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांवड़ी बुजुर्ग गांव में खेत पर गए किसान विजयपाल सैनी (48) की धारदार हथियार (पाठल) से वार कर हत्या कर दी गई। हत्यारोपी डालचंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जोकि भाकियू का जिला उपाध्यक्ष भी है। पुलिस रिकॉर्ड में डालचंद हिस्ट्रीशीटर है। छह दिन में इस गांव में दो हत्याएं हो चुकी हैं। फिलहाल गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और भारी पुलिस फोर्स तैनात है।
विज्ञापन

 

विजयपाल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार की दोपहर विजयपाल सैनी पुत्र पूरन अपनी मां छुटिया के संग खेत पर गया था। गन्ने की ट्राली भरवाने के बाद विजयपाल खेत में कुछ काम करने लगा, जबकि उसकी मां छुटिया हरा चारा काटने लगी। इसी बीच गांव का ही रहने वाला डालचंद पहुंचा। उसने पाठल से विजयपाल के सिर में वार कर दिया। आनन फानन विजयपाल को सीएचसी लाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए बिजनौर रेफर कर दिया। बिजनौर जिला अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
 

हत्यारोपी डालचंद। - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी, सीओ सिटी संग्राम सिंह अस्पताल पहुंचे और जानकारी हासिल की। इसके बाद दोनों ही अफसर गांवड़ी बुजुर्ग पहुंच गए। लोगों ने घटना के संबंध में जानकारी हासिल की। उधर पुलिस ने हत्यारोपी डालचंद को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के वक्त भी डालचंद नशे की हालत में पुलिस को मिला। उसने हत्या किया जाना स्वीकार किया। 
 

हंगामा करते मृतक के परिजनों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
छह दिन पहले हुई थी डालचंद के भतीजे की हत्या
बुधवार देर शाम गांवड़ी बुजुर्ग में डालचंद के भतीजे रोहित उर्फ रिंकू की धारदार हथियारों से वार कर हत्या कर दी गई थी। जबकि मृतक रिंकू का चचेरा भाई इस हमले में घायल हुआ था। हालांकि रिंकू हत्याकांड में चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब विजयपाल हत्याकांड को भी उससे जोड़कर देखा जा रहा है, मगर रिंकू हत्याकांड में शामिल आरोपियों से विजयपाल के कोई संबंध नहीं हैं, न ही डालचंद के परिवार के विजयपाल की कोई रंजिश थी।

 
विज्ञापन

तनाव को देखते हुए गांव में तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
एएसपी सिटी बोले
विजयपाल की हत्या करने वाले आरोपी डालचंद को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। आरोपी ने हत्या किया जाना कबूल किया है, हत्यारोपी के बेटे से दो दिन पहले विजयपाल की कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश में उसने हत्या कर दी। पूर्व में हुई हत्या के आरोपियों से मृतक विजयपाल का कोई संबंध नहीं है।
- संजीव वाजपेयी, एएसपी सिटी

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें