फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: ट्रैक्टर ट्रॉली ने मारी ऑटो में टक्कर, फर्नीचर कारोबारी की मौत, 10 साल की बेटी और ऑटो चालक घायल

Tue, 21 Jan 2025 07:05 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

छितावर निवासी वसीम चंडीगढ़ में फर्नीचर का कारोबार करता था। वह अपनी पुत्री आसिफा के साथ ट्रेन से नजीबाबाद पहुंचा था। ऑटो से गांव छितावर जाते समय हादसा हो गया।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रैक्टर ट्रॉली और ऑटो की टक्कर में ऑटो सवार फर्नीचर कारोबारी वसीम की मौत हो गई। उसकी पुत्री और ऑटो चालक घायल हो गए। वसीम की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। 
विज्ञापन


गांव छितावर निवासी मोहम्मद वसीम (40) पुत्र रईस अहमद चंडीगढ़ में फर्नीचर का कारोबार करता था। वसीम सवेरे करीब चार बजे अपनी 10 वर्षीय पुत्री आसिफा के साथ ट्रेन से नजीबाबाद पहुंचा था। ऑटो से गांव छितावर जाते समय गांव दाउदपुर नन्हेड़ा के निकट घने कोहरे के बीच गन्ने की ट्रैक्टर ट्रॉली से ऑटो की टक्कर हो गई। दुर्घटना में फर्नीचर कारोबारी वसीम की मौत हो गई। उसकी पुत्री आसिफा और ऑटो चालक राजीव कुमार घायल हो गए।
जलालाबाद चौकी प्रभारी सौरभ कुमार ने मृतक का शव कब्जे में लिया और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर में उपचार दिलाया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें