फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: बयान देने पहुंची नाबालिग पीड़िता को किया अगवा, गाड़ी से लेकर आरोपी फरार, पुलिस पर लगे ये आरोप

Tue, 13 Jun 2023 03:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर के स्योहरा थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक के खिलाफ स्थानीय नाबालिक युवती के आज जिला कलेक्ट्रेट में मजिस्ट्रेट के सामने 164धारा के अन्तर्गत बयान चल रहे थे कि इसी बीच नाटकीय घटनाक्रम के तहत आरोपी युवक द्वारा उसे अपनी गाड़ी में खींचकर अगवा कर लिया गया।
विज्ञापन
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में स्योहारा थाना क्षेत्र की रहने वाली 14 वर्षीय एक किशोरी अपने भाई के साले के साथ फरार हो गई थी, जिसे पुलिस ने बरामद किया। बरामद करने के बाद बाल कल्याण समिति के समक्ष मंगलवार को किशोरी के बयान दर्ज कराने के लिए लाया गया था। बयान दर्ज कराने के बाद किशोरी को उसके भाई की सुपुर्दगी में दे दिया गया।

विज्ञापन


किशोरी के परिजनों का आरोप है कि बिजनौर कलेक्ट्रेट में बाल कल्याण समिति के दफ्तर के गेट से निकलते ही कार सवार प्रेमी पक्ष के लोगों ने किशोरी का अपहरण कर लिया और फरार हो गए। उक्त गाड़ी में दो महिलाएं भी पहले से ही बैठी हुई बताई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें: Bijnor News: आर्थिक मजबूरी करा रही बाल मजदूरी, अभी तक मुक्त कराए  59 बच्चे
विज्ञापन


इस नाटकीय घटनाक्रम के बाद किशोरी के परिजनों ने बयान दर्ज कराने के लिए लेकर आए दरोगा को खूब खरी-खोटी सुनाई। हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरा थाना क्षेत्र में चेकिंग शुरू कर दी गई।
विज्ञापन


उधर, बाल कल्याण समिति की सदस्य ने बताया कि लड़की अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी हुई थी लेकिन उसे समझाया गया तो बाद में वह अपने परिजनों के साथ जाने पर राजी हो गई। लड़की को उसके परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया था। बाल कल्याण समिति के गेट के बाहर खड़ी एक गाड़ी में किशोरी महिला कांस्टेबल को धक्का देकर तुरंत ही बैठ गई। तब तक कुछ समझ पाते जब तक आरोपी गाड़ी लेकर फरार हो चुके थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें