अस्पताल में अधेड़ की मौत
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को पीएचसी कोतवाली देहात पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने शौकत को मृत घोषित कर दिया। वहीं बाइक चालक रवि कश्यप की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
कार चालक फरार, वाहन जब्त
हादसे के बाद कार चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
सुबह भी बाल-बाल बचे थे शौकत
ग्रामीणों के अनुसार, शौकत मंगलवार सुबह साइकिल से जाते समय पानीपत-खटीमा हाईवे पर एक ट्रक से टकराने से बाल-बाल बच गए थे, लेकिन शाम को वह सड़क हादसे का शिकार हो गए।