मंदिर में मौजूद श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
लगातार परिक्रमा का दावा
गांव के तुषार सैनी, वीरसिंह सैनी, राम सिंह सैनी, अश्वनी सैनी सहित अन्य ग्रामीणों का दावा है कि कुत्ता सुबह चार बजे से दोपहर दो बजे तक लगातार परिक्रमा करता रहा। मंगलवार को भी यह क्रम पूरे दिन जारी रहा।
पूजा-अर्चना में जुटे ग्रामीण
इस घटना को कलयुग में भगवान का चमत्कार मानते हुए ग्रामीण पूजा-अर्चना में जुट गए। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई और माहौल भक्तिमय बना रहा।
भाजपा नेताओं ने भी की पूजा
मंगलवार दोपहर भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अनूप बाल्मीकि, पूर्व नगर अध्यक्ष नीरज बिश्रोई, सोहन सैनी, डीआर भूपेश चौहान सहित अन्य लोग भी मंदिर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ पूजा-अर्चना में शामिल हुए।