फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दोपहर तक वन वे रहा बिजनौर-मेरठ मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। देवल में सड़क दरकने के कारण बंद बिजनौर-मेरठ मार्ग को मरम्मत होने के बाद शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे सभी वाहनों के लिए खोल दिया गया। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोपहर तक मार्ग वन-वे रहा।
विज्ञापन

सड़क दरकने की वजह से पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने मार्ग पर सामान्य वाहनों का संचालन रोक दिया था। सड़क की मरम्मत के लिए संबंधित विभाग की टीमों ने बृहस्पतिवार को ही काम शुरू कर दिया। इससे मेरठ और मुजफ्फरनगर आवागमन में परेशानी हुई। वैकल्पिक व्यवस्था लागू करते हुए मार्ग को वन-वे रखा, ताकि किसी भी प्रकार का लंबा जाम न लगने पाए। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए बसों और इमरजेंसी वाहनों की आवाजाही आंशिक रूप से जारी रखी गई। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद दोपहर करीब तीन बजे के बाद सभी प्रकार के वाहनों के लिए मार्ग खोल दिया गया। दिनभर पुलिसकर्मी मार्ग पर तैनात रहे और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार वाहनों का संचालन नियंत्रित करते रहे। यातायात निरीक्षक रवि नैन ने बताया कि तीन बजे मार्ग को सभी वाहनों के लिए पूरी तरह से खोल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें