फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: जंगल गई विवाहिता से गैंग रेप, छह युवकों पर आरोप, दो हिरासत में

Sun, 19 Aug 2018 07:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
Nirbhaya Rape Case
विज्ञापन

यूपी के बिजनौर में एक विवाहित महिला के साथ छह युवकों द्वारा गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। धामपुर थाना क्षेत्र में पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर छह युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाते हुए घटना की तहरीर पुलिस को दी है। महिला के मुताबिक आरोपियों ने इस दौरान उसकी वीडियो भी बनाई और घटना के बारे में मुहं खोलने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी भी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं इस मामले में दो युवकों को हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

वीडियो वायरल करने की दी धमकी

कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम निवासी महिला का आरोप है कि वह किसी काम से जंगल गई थी। गांव के ही छह युवकों ने उसे खेत पर अकेला देख बुरी नीयत से दबोच लिया। आरोपियों ने उसको डरा धमकाते हुए अपनी हवस का शिकार बनाया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने इस दौरान उसकी वीडियो भी बना ली।
 
 
पीड़िता के मुताबिक आरोपियों ने उसे धमकी दी कि अगर उसने घटना की बाबत मुंह खोला तो वह उसकी वीडियो यू ट्यूब पर वायरल कर देंगे। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई करने की गुहार लगाई।
 
दो हिरासत में 
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर को गंभीरता से लेते हुए शनिवार रात में आरोपियों की धरपकड़ के लिए गांव में दबिश देकर दो आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांचाल ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। युवकों से पूछताछ चल रही है। आरोप सिद्ध होने पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें