फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: साध्वी के मोबाइल पर आई ऐसी कॉल, अन्न-जल सब त्यागा

Sat, 18 Aug 2018 09:51 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में बागपत शहर के एक स्थानक में चातुर्मास कर रही एक जैन साध्वी के मोबाइल पर कॉल कर अशालीन भाषा का प्रयोग किया गया। बार-बार कॉल किए जाने से परेशान साध्वी ने अन्न और जल त्याग दिया है। जैन समाज के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा प्रकरण की जांच कराई जा रही है। 

विज्ञापन


बड़ौत की एक कॉलोनी में जैन साध्वी चातुर्मास कर रही है। शनिवार को सुबह के समय उनके मोबाइल पर कॉल कर किसी व्यक्ति ने  अशालीन भाषा का प्रयोग किया। साध्वी ने कॉल करने वाले व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया और भविष्य में किसी के साथ भी इस तरह की भाषा का प्रयोग न करने की बात कही, लेकिन इसके बाद भी आरोपी ने कई बार कॉल की।

जैन समाज के लोगों के मुताबिक इससे परेशान होकर साध्वी ने अन्न और जल त्याग दिया। इसके बाद जैन समाज के लोग एकत्र होकर  कोतवाली पहुंचे और  पुलिस से शिकायत की। जिस नंबर से साध्वी को कॉल की गई, उसे पुलिस को दे दिया। पुलिस ने मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया है।  कोतवाल बीएस सिरोही ने बताया कि यह मामला गंभीर है, इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस से शिकायत करने पहुंचे  सुरेंद्र कुमार जैन, देवेंद्र कुमार, अंकुर जैन, अभिषेक जैन, मुदित जैन और संजय जैन का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।  एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि जानकारी जुटाकर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सहयोगी के पास रहता है मोबाइल 
साध्वी के सहयोगी विकास के पास मोबाइल रहता है। कॉल करने वाले साध्वी से बात कराने की बात कही तो बात करा दी गई, इसके बाद बार-बार कॉल कर अशालीन भाषा का प्रयोग किया गया। पुलिस से शिकायत की गई है। 

समाज के लोगों की विनती पर निर्णय वापस लिया
समाज के लोगों ने शनिवार को देर शाम साध्वी से अन्न त्याग करने की घोषणा वापस करने की विनती की। उन्होंने कहा कुछ सिरफिरे लोग फोन कर देते हैं। इस संबंध में पुलिस को शिकायत की गई है। इसके बाद उन्होंने अन्न जल त्यागने का निर्णय वापस ले लिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें