पुलिस की लापरवाही के बीच प्रेमी युवक दीपक की मौत के बाद से उसकी प्रेमिका बदहवास हालत में है। दीपक की मौत का गम उसे रह रहकर सता रहा है। रो-रोकर बस खुद के दामन पर लगे इस बदनुमा दाग के कभी नहीं मिट पाने का दर्द उसे साल रहा है। दो साल की मोहब्बत के यूं कुछ ही पल में चकनाचूर होने के बीच खुद की जिंदगी का बड़ा सहारा छिन जाने की बात वह बार-बार कह रही है। कहा कि अब वह जिंदा लाश के सिवा कुछ नहीं है।
दीपक की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार दोपहर अपने भविष्य के लिए सुनहरे सपने संजोये प्रेमी दीपक संग फरार हुई युवती को शायद मालूम नहीं था कि किस्मत में कुछ और ही लिखा है। चंद घंटे साथ गुजारने के बाद पुलिस के हाथ लगे तो सपने टूटते दिखाई देने लगे।
सोमवार तड़के दीपक की मौत के बाद मानो जैसे उसकी जिंदगी ही बिखर गई हो। उसका रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। कहना है कि दीपक के परिजनों ने उसे की हत्या में शामिल कर हत्यारिन बनने का कलंक हमेशा के लिए लगा दिया।
बता दें कि दीपक के पिता अरविंद सैनी द्वारा दी गई तहरीर में युवती के पिता, चाचा सहित उसका भी नाम शामिल होने पर उसके विरुद्ध भी हत्या का मुकदमा दर्ज हो गया है।