बिजनौर के कासमपुरगढ़ी-माधोवाला मार्ग पर ग्रामीणों और पोल्ट्री फार्म के लिए दहशत बना गुलदार आखिरकार पिंजरे में कैद हो गया। वन विभाग ने तीन दिन पहले गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। बुधवार सुबह गुलदार पिंजरे में फंस गया। उसके पकड़े जाने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और लोगों ने राहत की सांस ली।
लगातार दिखाई दे रहा था गुलदार
कासमपुरगढ़ी-माधोवाला मार्ग पर पिछले कई दिनों से गुलदार दिखाई दे रहा था। ग्रामीणों के अनुसार वह कई पशुओं और बकरियों को निशाना बना चुका था। इसके अलावा आने-जाने वाले राहगीरों पर भी उसके हमलावर होने की बात सामने आई थी। पास में स्थित पोल्ट्री फार्म के आसपास भी गुलदार लगातार शिकार की तलाश में पहुंच रहा था।