फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: सात साल के बच्चे को मारने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद, भाई के सामने ही उठाकर ले गया था

Sun, 25 Oct 2026 11:22 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

खुशहालपुर मड़का निवासी नक्श को तेंदुआ उठाकर ले गया था। बाद में उसका शव मिला था। गांव के पास पिंजरा लगाया गया था, उसी में तेंदुआ कैद हो गया। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। 
विज्ञापन
पिंजरे में कैद तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के नजीबाबाद क्षेत्र के खुशहालपुर मड़का गांव में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में मादा गुलदार कैद होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। यह गुलदार दो माह पूर्व सात वर्षीय बालक की मौत का कारण बनी थी।
विज्ञापन

 
Trending Videos

खुशहालपुर मड़का की आबादी के निकट लगाए गए पिंजरे में रविवार की सुबह ग्रामीणों ने गुलदार को फंसा देखा। इसकी सूचना ग्राम प्रधान एवं प्रशासक के पति हिमांशु राजपूत ने सामाजिक वानिकी के अधिकारियों को दी। डिप्टी रेंजर हरगोविंद सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पिंजरे में कैद गुलदार को कब्जे में लेकर जालपुर नर्सरी भेजा। प्रारंभिक जांच के अनुसार, पिंजरे में फंसी मादा गुलदार की आयु लगभग चार से पांच वर्ष बताई जा रही है। 
 

सात साल के नक्श को मार दिया था
अगस्त माह में गांव खुशहालपुर मड़का निवासी भूदेव कश्यप का सात वर्षीय पुत्र नक्श कश्यप अपने भाई के साथ ट्यूशन पढ़कर लौट रहा था। इसी दौरान गुलदार ने उस पर झपट्टा मारकर उसे उठा लिया था। कुछ दूरी पर चल रहे उसके भाई को इस घटना की भनक तक नहीं लगी। बाद में नक्श का शव गांव के निकट मिला था। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई थी। सामाजिक वानिकी विभाग ने तत्काल घटनास्थल के निकट पिंजरा लगाया था।
 
विज्ञापन

ग्रामीणों ने राहत की सांस ली
गुलदार के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। ग्राम प्रधान हिमांशु राजपूत ने वन विभाग से क्षेत्र में अन्य गुलदारों की मौजूदगी की आशंका को देखते हुए पिंजरा लगातार लगाए रखने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें