फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, ग्रामीण पहुंचे तो खूब गुर्राया, देखें वीडियो

Wed, 28 Aug 2024 12:39 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

कुलचाना गांव के जंगल में लगे वन विभाग के पिंजरे में एक तेंदुआ फंस गया है। वह बहुत खतरनाक है और उसकी उम्र करीब आठ वर्ष बताई जा रही है।
विज्ञापन
पिंजरे में फंसा तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चांदपुर क्षेत्र के गांव कुलचाना के जंगल में पिंजरे में गुलदार (तेंदुआ) फंस गया। वन विभाग ने मंगलवार को गांव के जंगल में पिंजरा लगाया था। गांव के लोग पहुंचे तो गुलदार उन पर खूब गुर्राया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

गांव कुलचाना के जंगल में मंगलवार को वन विभाग द्वारा स्थान बदलकर किसान सुखवीर सिंह के गन्ने के खेत में पिंजरा लगाया गया था। बुधवार सुबह जब वन विभाग की टीम पिंजरे को देखने गई तो उसमें गुलदार फंस चुका था। गुलदार की उम्र लगभग सात से आठ वर्ष बताई जा रही है। वन विभाग की टीम पिंजरे में कैद गुलदार को लेकर चांदपुर क्षेत्रीय कार्यालय चांदपुर लेकर आ गई। क्षेत्रीय वन अधिकारी दुष्यंत कुमार ने बताया कि वन विभाग की टीम ने गुलदार को रेस्क्यू किया। गुलदार को फिलहाल चांदपुर के कार्यालय भेज दिया गया है। वहां से बिजनौर भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें