फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: घर में मृत मिली 19 साल की युवती, घरवाले बोले हम तो बाहर गए थे, जब आए तो जमीन पर पड़ी थी

Wed, 28 Aug 2024 01:44 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

झालू में एक घर में युवती मृत अवस्था में मिली। घर वाले बाहर से आए तो हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। 
विज्ञापन
मनतशा की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्बा झालू के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार देर शाम कस्बा झालू के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी 19 वर्षीय मनतशा पुत्री मोबीन की अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी कि घर के सारे लोग बाहर गए हुए थे। जब वे लौटे तो मनतशा बेसुध जमीन पर पड़ी थी। वे उसे चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पिरजनों ने पुलिस को तहरीर देकर जांच की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें