फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: छत से घर में उतरा गुलदार, 6 बकरियों को मार डाला, एक को उठा ले गया बाहर

Tue, 05 Aug 2025 02:44 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

बिजनौर के शेरकोट इलाके में गुलदार ने घर में घुसकर 6 बकरियों को मार डाला और एक को उठा ले गया। घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। वन विभाग ने तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
जांच करते वन विभाग अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के शेरकोट में रामसहायवाला चुंगी क्षेत्र में सोमवार रात एक गुलदार ने घर में घुसकर आतंक मचा दिया। गुलदार ने घर के अंदर बने कमरे में बंधी 6 बकरियों को मार डाला और एक को उठा ले गया। यह पूरी घटना उस समय सामने आई जब मंगलवार सुबह बकरी मालिक अफसार अपने जानवरों को खोलने पहुंचे।

विज्ञापन


अफसार ने बताया कि उन्होंने अपने मकान के पास एक कमरे में बकरियां बांध रखी थीं। रात्रि में गुलदार छत के रास्ते जीने से होता हुआ सीधे उस कमरे में जा पहुंचा। सुबह अफसार ने देखा कि छह बकरियां मृत पड़ी हैं और एक गायब है। छत से लेकर नीचे तक गुलदार के पंजों के निशान साफ नजर आ रहे थे।
विज्ञापन


गुलदार के इस हमले से क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल है, क्योंकि अब तक वह खेतों और जंगलों तक सीमित था, लेकिन अब वह बस्ती तक पहुंच चुका है।

सूचना मिलते ही वन विभाग के डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। उन्होंने गुलदार की तलाश शुरू कर दी है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से शीघ्र गुलदार को पकड़ने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें