फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: तेंदुए ने गोशाला में घुसकर किया गाय पर हमला, जानें फिर कैसे पिंजरे में फंस गया

Sun, 22 Sep 2024 01:00 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

वन विभाग के पिंजरे में तेंदुआ फंस गया है। पकड़ा गया तेंदुआ नर है और कई दिनों से गोशाला के आसपास मंडरा रहा था। 
विज्ञापन
पकड़ा गया नर तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बढ़ापुर क्षेत्र के ग्राम इस्माईलपुर दमी उर्फ नकीपुर में एक गुलदार सुबह के समय गौशाला के पास लगे वन विभाग के पिंजरे में आ फंसा। 
विज्ञापन

तेंदुए को देखने के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
गांव की गोशाला के पास कई दिनों से एक तेंदुआ मंडरा रहा था। तेंदुए ने एक गाय पर हमला कर घायल कर दिया था। ग्रामीणों के आने के बाद तेंदुए गाय को छोड़कर भाग गया था। इसी सूचना वन विभाग कर्मियों को दी गई थी। इसके बाद मौके पर पिंजरा लगा दिया गया था।  
विज्ञापन

साहूवाला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र प्रसाद ध्यानी ने बताया कि एक गुलदार रविवार सुबह वन विभाग के पिंजरे में आ फंसा। सूचना पर वनकर्मी पहुंचे और तेंदुए को साहूवाला रेंज कार्यालय ले गए। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पकड़ा गया तेंदुए नर है। इस संबंध में वन विभाग के उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी गई है। गुलदार के पकड़े जाने पर नकीपुर के ग्रामवासियों ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें