नुमाइश ग्राउंड में किसान महापंचायत, राकेश टिकैत का स्वागत
बिजनौर के नुमाइश ग्राउंड में आयोजित किसान महापंचायत में संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत पहुंचे। उनके आगमन पर संगठन के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें सिक्कों से तौला।
महापंचायत में किसान संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पंचायत में किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर वक्ताओं ने अपनी बात रखी। राकेश टिकैत के पहुंचने के बाद स्वागत का कार्यक्रम जारी रहा।
बिजनौर में किसान महापंचायत
- फोटो : अमर उजाला