चोरी का सामान महिलाओं को सौंपा
पूछताछ में सामने आया कि 29 दिसंबर की रात सोनू शर्मा निवासी कुटिया कॉलोनी ने चोरी को अंजाम दिया और सामान अपनी महिला मित्र कीर्ति वर्मा को दे दिया। वहीं चोरी में सहयोगी घनश्याम ने कुछ सामान अपनी पत्नी रीता को सौंप दिया। कीर्ति ने भी चोरी का कुछ सामान अपने भाई मनोज वर्मा के पास रखवा दिया था।
तीन आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद
पुलिस ने कीर्ति वर्मा, रीता और मनोज को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, एलसीडी, 25 हजार रुपये नकद, ट्रॉली बैग, पर्स, कपड़े और जूते बरामद किए गए हैं।
पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस के अनुसार, सोनू शर्मा और घनश्याम उत्तराखंड से बाइक चोरी कर चुके थे और इसी बाइक से जज के घर चोरी करने पहुंचे थे। दोनों आरोपी सात दिन पहले नजीबाबाद में चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं। सोनू शर्मा और कीर्ति वर्मा हत्या के मामले में भी पहले जेल जा चुके हैं।