जीवन प्रभात गुरुकुल बालकों को गुरुकुल आश्रम पद्धति शिक्षा देगा। गुरुकुल शिक्षा भारतीय संस्कृति से जुड़ी प्राचीन शिक्षा है। बालिकाओं को गुरुकुल आश्रम पद्धति शिक्षा देने के लिए वर्ष 1996 में गुरुकुल आर्ष कन्या विद्यापीठ की स्थापना की गई थी। लगभग 100 बालिकाएं आश्रम में रहकर वेद मंत्रोच्चारण के साए में गुरुकुल शिक्षा प्राप्त कर रहीं हैं।
गुरुकुल आर्य कन्या विद्यापीठ नजीबाबाद को सुदूर क्षेत्रों में पहचान दिलाने वाली आर्य समाज की प्रियंवदा वेद भारती, संतोष बाला आर्य, ऋतंभरा शास्त्री, विष्णु मित्र आर्य, वेदमुनि परिव्राजक और गोविंद राम आर्य सहित अनेक आर्य समाजियों की गुरुकुल आश्रम शिक्षा की मुहिम परवान चढ़ रही है।