फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातृत्व वंदना योजना में बिजनौर पांचवें स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
मातृत्व वंदना योजना में बिजनौर पांचवें स्थान पर
विज्ञापन

बिजनौर। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना बिजनौर को रास आई है। योजना की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार बिजनौर ने लगभग 85 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर मंडल का मान बढ़ाया है। प्रदेश में बिजनौर को पांचवां स्थान मिला है।
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की शुरुआत जनवरी 2017 में की थी। इसके अंतर्गत पहली बार मां बनने वाली महिला को किश्तों में पांच हजार रुपये मिलते हैं, जिससे गर्भवती महिलाएं पौष्टिक आहार ले सकें और जन्म के बाद बच्चे की देखभाल अच्छी प्रकार से कर सकें। पहली किश्त गर्भावस्था का पंजीकरण होने पर, दूसरी किश्त गर्भावस्था के छह माह बाद तथा प्रसव पूर्व कम से कम एक जांच पर व प्रसव के उपरांत नवजात शिशु का पंजीकरण और प्रथम चक्र का टीका पूर्ण होने पर अंतिम किश्त दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक प्रशांत एस चंद्र ने बताया कि प्रदेश स्तर पर जारी हुई प्रगति रिपोर्ट में बिजनौर ने पांचवां स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने जिले के सभी ब्लॉक में स्थिति बेहतरी की ओर है। जिन विकास खंडों में हालत थोड़ा नाजुक थी, उन्हें भी सुधार के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना से जनपद में अब तक करीब 49 हजार 449 गर्भवती महिलाएं लाभान्वित हो चुकी हैं, जबकि इस वित्तीय वर्ष में एक अप्रैल 2020 से अब तक करीब तीन हजार 777 महिलाओं ने इसका फायदा लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें