फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं से जुड़े मामलों में रहें संवेदनशील:आईजी

विज्ञापन
बिजनौर में थाने का निरीक्षण के दौरान एसपी से पूछताछ करती आईजी लक्ष्मी सिंह। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर। योजनाओं के अनुश्रवण व स्थलीय निरीक्षण के लिए जिले की नामित अधिकारी आईजी लक्ष्मी सिंह ने अपनी टीम के साथ शहर कोतवाली स्थित यूपी 100 के कार्यालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

आईजी लक्ष्मी सिंह ने पीलीभीत की एसडीएम वंदना द्विवेदी व अमरोहा की सीओ मोनिका यादव के साथ पीआरवी गाड़ियों की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि 100 नंबर पर आने वाली कॉल पर कार्रवाई तुरंत होनी चाहिए। महिलाओं व बालिकाओं से जुड़े मामलों में संवेदनशील रहकर सहायता प्रदान की जाए। वाहनों के रखरखाव पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए। आईजी ने कहा कि जिस क्षेत्र से महिला संबंधी अपराधों की अधिक कॉल आती हों वहां पर गाड़ियों का रूट चार्ट इस तरह से बनाया जाए कि शीघ्र ही समस्या का निस्तारण हो जाए।
डायल 100 के प्रभारी निरीक्षक ने विगत दिनों के किए गए कार्यों का विवरण दिया। उन्होंने अपराध नियंत्रण के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में बताया। उन्होंने त्योहार रजिस्टर का अवलोकन किया। ग्राम पहरी की मीटिंग में उन्हें पुलिस की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए दायित्वों का सही प्रकार से निवर्हन करने को कहा। थाने आए फरियादियों से भी बात की। पुलिस लाइन में हुई बैठक में रिक्रूटों की समस्याओं के बारे में पूछा। इस दौरान एसपी संजीव त्यागी, एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें