जानकारी के अनुसार, मोहल्ला छापेग्रान निवासी रहीमुद्दीन की पुत्री फरहा का निकाह पांच वर्ष पूर्व नगीना थाना क्षेत्र के गांव बदल्लोपुर मठेरी निवासी सलमान पुत्र अब्दुल करीमुद्दीन से हुआ था।
आरोप है ससुराल वाले दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करते रहते थे। इसके चलते वह दो वर्षों से अपने तीन वर्षीय बेटे को लेकर मायके में रह रही थी। उसका पति सलमान पूना में रहकर काम कर रहा था और उसके घर आता जाता रहता था।
आठ दिन पूर्व फरहा की छोटी बहन नेहा का निकाह हुआ। इसमें शिरकत करने के लिए सलमान भी आया था। रात में सलमान ने फरहा की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद हत्यारे पति ने थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। सीओ भरत सोनकर और कोतवाल दिनेश कुमार शर्मा ने मौका मुआयना किया। वहीं पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।