फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: गुलदार ने किशोरों पर किया हमला, ग्रामीणों ने घेरकर मार डाला

Wed, 27 Jan 2021 09:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में गुलदार ने  किशोरों पर हमला कर दिया जिसके बाद ग्रामीणों ने गुलदार को पीट पीटकर मार डाला। 
विज्ञापन


नगीना देहात के गांव मौअज्जमपुर सादात में दो किशोरों पर गुलदार ने हमला कर दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने गुलदार को घेरकर लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला और तालाब में फेंक दिया।

गांव मौज्जमपुर सादात में बुधवार की देर शाम क्षेत्र के बच्चे गिल्ली-डंडा खेल रहे थे। गुलदार ने पहले 14 वर्षीय साजन और कुछ देर बाद 13 वर्षीय कमल को हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


बच्चों का शोर सुनकर ग्रामीणों ने गुलदार को घेर लिया और उसे लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला। ग्रामीणों ने मृत गुलदार को तालाब में फेंक दिया। सूचना पर सामाजिक वानिकी के रेंजर अरविंद कुमार घटनास्थल पर पहुंचे गुलदार को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


रेंजर की ओर से थाने को अज्ञात लोगों के खिलाफ गुलदार को मारने की तहरीर दी गई है। मृत गुलदार के आसपास खड़े ग्रामीणों की वीडियो भी जारी हुई है। जिसके आधार पर ग्रामीणों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें