फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: धर्म बदलवाकर किया निकाह, फिर ये काम करके 50 लाख में कर दिया किडनी का सौदा, ऐसे हुआ भंडाफोड़

Sun, 27 Jul 2025 05:46 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

शहर कोतवाली में पीड़ित महिला ने कपड़ा व्यापारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसकी पत्नी और जिला सहकारी बैंक के पूर्व संचालक समेत 10 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
महिला को मेडिकल के लिए ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिन्दू महिला को साड़ी और सूट की दुकान पर नौकरी पर रखने के बाद कपड़ा व्यापारी ने बहला फुसलाकर धर्म बदलवा दिया। फिर निकाह कर लिया, अब कपड़ा कारोबारी महिला की किडनी का सौदा भी करने लगा था। विरोध करने पर महिला को जहर देकर मारने की कोशिश की गई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मुख्य आरोपी और उसकी पत्नी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

 

पीड़ित महिला की तहरीर पर शहर कोतवाली में रात के वक्त 11:10 बजे रिपोर्ट दर्ज की गई। रिपोर्ट में महिला ने बताया कि दस महीने पहले मोहम्मद तारिक मंसूरी की कपड़े की दुकान पर उसके पति ने काम करने के लिए छोड़ा। तारिक मंसूरी थोक में कपड़ा खरीदने के लिए महिला को भी दूसरे शहरों में संग ले जाने लगा। अकसर देर रात तक आने की वजह से महिला का अपने पति से अलगाव हुआ तो तारिक मंसूरी ने उसे मंडावर में कमरा दिलवा दिया। 
 

23 फरवरी 2025 को नशा सुंघाकर महिला को बुरका पहनाया गया, इसके बाद नजीबाबाद ले जाकर निकाह कर लिया। आरोप है कि पूरे घटनाक्रम में तारिक मंसूरी की पत्नी नसरीन और अन्य भी शामिल रहे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रात में दबिश देकर पांच आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।
 

इन्हें किया गया गिरफ्तार
-मोहम्मद तारिक मंसूरी निवासी गांव तिसोतरा
-नसरीन पत्नी तारिक मंसूरी
-नदीम निवासी मोहल्ला मिर्जापुर किरतपुर
-अमन उर्फ सुलेमान निवासी मोहल्ला खेल मैदान किरतपुर
-अयान निवासी मोहल्ला अंसारियान किरतपुर

इन्हें ढूंढ रही पुलिस
दस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनमें से पांच को पुलिस ने पकड़ लिया है, जबकि रेशमा, अदनान, महराज, संदीप और फहीम की तलाश की जा रही है। 
 

किडनी बेचने के लिए रखी थी 90 लाख की डिमांड
आरोप है कि महिला का धर्म बदलवाने के बाद निकाह किया गया। इसके बाद लगातार दुष्कर्म किया गया। फिर महिला की किडनी बेचने की फिराक में आरोपी लग गया। आरोप है कि किडनी बेचने के लिए 13 जुलाई को उसे दिल्ली ले जाया गया। दिल्ली के अस्पताल में ले जाने तक उसे किडनी बेचने की भनक नहीं लगने दी गई। वहां पर 50 लाख में बात हो गई थी, लेकिन आरोपी ने किडनी खरीदने वाली पार्टी से 90 लाख की डिमांड की, जिसके चलते बात नहीं बनी। फिर ऋषिकेश के एक अस्पताल में ले जाया गया। जहां पीडिता को यह पता लग चुका था कि उसकी किडनी बेची जा रही है। महिला ने विरोध किया और अस्पताल से लड़-झगड़कर लौट आई।
 

विरोध बढ़ता देख मारने की हुई कोशिश
रिपोर्ट में कहा गया कि ऋषिकेश अस्पताल में झगड़ा होने के बाद आरोपियों ने उसे जहर देकर मारने की कोशिश की। 21 जुलाई को जबरन उसके मुंह में जहर डालकर पानी पिला दिया गया, हालांकि समय पर अस्पताल में पहुंचने पर उसकी जान बची। महिला ने फोन कर भाई और पिता को भी बुलाया लिया था।
 

सहकारी बैंक का पूर्व संचालक भी हुआ नामजद
आरोप है कि किडनी बेचने के विरोध के बाद जब उसके साथ मारपीट की जा रही थी, तो आरोपियों के पक्ष में आए संदीप भट्ठे वाले ने पहुंचकर कहा कि इसे ऐसे मत मारो, जहर दे दो। बता दें कि संदीप भट्टे वाले को नामजद किया गया है, जोकि जिला सहकारी बैंक का पूर्व संचालक भी हैं और रसूखदार व्यक्ति हैं।
 
विज्ञापन

दुकानों पर लटका रहा ताला
तिसोतरा के रहने वाले मोहम्मद तारिक मंसूरी की किरतपुर में कपड़े की पांच दुकानें हैं। अब यह मामला उजागर होने पर रविवार को इसकी दुकानों पर ताला लटका रहा। बताया गया कि तारिक महिला से बात करने के लिए अपने नौकर के फोन का इस्तेमाल करता था।

ये भी देखें...
Meerut: 'मैं पीसीएस हूं, आईएएस बनवा दूंगा, बस मेरे साथ ये काम कर लो'; महिला पर दबाव डाल रहा निगम का अधिकारी    

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें