फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: नगीना-बुंदकी के बीच पटरी से उतरी मालगाड़ी, कई ट्रेनें प्रभावित

Thu, 17 Oct 2019 11:12 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
बिजनौर में गुरुवार को नगीना और बुंदकी के बीच एक मालगाड़ी पटरी से उतरने के कारण इस लाइन की कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। इस दौरान रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। कई ट्रेनों को लक्सर से नजीबाबाद के बीच रोका गया। 
विज्ञापन


नगीना रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी  के डब्बे ट्रैक से उतर गए। इससे लगभग एक किलोमीटर तक ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया।  स्टेशन मास्टर के सूचित करते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। रेलवे अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। 

बताया कि यहां अपलाइन पर मालगाड़ी जा रही थी कि अचानक उसके कई डिब्बे पटरी से उतरते चले गए। रेलवे अधिकारियों ने आनन फानन में ट्रैक को जल्द से जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए। इस दौरान इस लाइन पर आ रही कई ट्रेन प्रभावित हुईं। अधिकारी मौके पर ही मौजूद हैं। ट्रैक की मरम्मत का कार्य चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें