उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में एक तेज रफ्तार ट्रक ने चार साल के मासूम को कुचल डाला। बच्चे की माैके पर ही माैत हो गई। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। वहीं गुस्साए परिजनों ने हंगामा कर दिया।
बिजनाैर जनपद के स्योहारा में नगर से सटे गांव फैजुल्लापुर निवासी अल्फैज (4) पुत्र शिकायत अली मदरसे से पढ़ कर अपने घर जा रहा था तभी नूरपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने मासूम को रेलवे फाटक पर कुचल दिया। जिससे मौके पर मासूम अल्फैज की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने ट्रक को कब्जे मे लेकर चालक को हिरासत मे ले लिया है। मासूम की मौत पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।