फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: 25 को नूरपुर आएंगे पूर्व सीएम अखिलेश यादव, विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित, ये है पूरा कार्यक्रम

Tue, 21 Nov 2023 06:04 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि 25 नवंबर को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नूरपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां पूरा कार्यक्रम जानिए।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व सीएम अखिलेश यादव 25 नवंबर को बिजनौर के नूरपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी सपा जिलाध्यक्ष ने दी है। उन्होंने पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी और जनसभा को लेकर मंथन किया।

विज्ञापन


मंगलवार को सपा कार्यालय पर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्त्ताओं की बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि 25 नवंबर को पशु बाजार स्योहारा रोड नूरपुर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सामाजिक न्याय यात्रा के समापन के अवसर पर एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें: Meerut: पुलिस की मौजूदगी में मवी में एक साथ जलीं पति-पत्नी की चिताएं, सुलगते रहे कई सवाल, बिलखते रहे परिजन

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी अपनी-अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए नूरपुर जनसभा को सफल बनाए। बैठक का संचालन प्रवक्ता अखलाक पप्पू ने किया। बैठक में युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद फहद का स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: पत्नी को मिटाकर खुद भी मिट गया, पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था सूरज, दिल दहलाने वाली है वारदात

इस दौरान राष्ट्रीय सचिव डॉ. रमेश तोमर, डॉ. शहबाज अली, प्रभा, गजेंन्द्र देवल, गिरवर सिंह, अमित यादव, अक्षय चौधरी, कुंवर शुएब, वरुण यादव, मदन लाल, मौनेन्द्र, सतपाल, तरुण आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें