फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: नहाते समय टुल्लू पंप में करंट आने से वनकर्मी की मौत, परिवार का एकमात्र सहारा थीं सोनम

Thu, 08 Oct 2026 06:03 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

गांव गोविंदपुर निवासी सोनम सैनी के पिता की मौत एक साल पहले हुई थी। सोनम ही छोटे भाई-बहनों को पढ़ा रही थीं। वह धामपुर वन रेंज कार्यालय में क्लर्क का कार्य देख रही थीं। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 
विज्ञापन
सोनम की फाइल फोटो। गमजदा परिजन और जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर की जिम्मेदारियां संभालने के लिए जिस बेटी ने पिता के निधन के बाद खुद को मजबूत बनाया था, वही बेटी बृहस्पतिवार को परिवार को हमेशा के लिए छोड़ गई। गांव गोविंदपुर निवासी 28 वर्षीय सोनम सैनी की नहाते समय टुल्लू पंप (मोटर) से करंट लगने से मौत हो गई। सोनम वन विभाग में वन रक्षक के पद पर कार्यरत थीं और वर्तमान में धामपुर रेंज कार्यालय में क्लर्क का काम देख रही थीं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

 
Trending Videos

गोविंदपुर निवासी स्व. चिरंजी की पुत्री सोनम सैनी वर्ष 2020 में वन रक्षक के पद पर नियुक्त हुई थीं। 2026 में उनका स्थानांतरण धामपुर रेंज में हुआ था। वर्तमान में वह धामपुर वन रेंज कार्यालय में क्लर्क का कार्य देख रही थीं।
 

बृहस्पतिवार को सोनम घर पर नहाने गई थीं। इसी दौरान टुल्लू पंप से करंट की चपेट में आ गईं। परिजन और ग्रामीण उन्हें बचाने का प्रयास करते, इससे पहले ही उनकी मौत हो गई। ग्रामीण निमिष कुमार ने घटना की सूचना वन रेंजर धामपुर आशीष चंद्र जोशी को दी। रेंजर ने थाना स्योहारा पुलिस को जानकारी दी। 
 

थानाध्यक्ष संजय कुमार तोमर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। भाई शुभम सैनी की तहरीर पर पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की सूचना पर वन रेंजर आशीष चंद्र जोशी, डिप्टी रेंजर विजय भारत सिंह, हरदेव सिंह, वन दरोगा सुनील राजोरा और राकेश कुमार भी मौके पर पहुंचे।
 

पिता के बाद सोनम पर ही थी घर की जिम्मेदारी
सोनम के पिता का करीब एक वर्ष पहले निधन हुआ था। तीन बहनों में वह सबसे बड़ी थीं और उनका एक छोटा भाई है। सभी भाई-बहन अभी पढ़ाई कर रहे हैं। पिता के जाने के बाद सोनम ने नौकरी के साथ परिवार की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठा ली थी। भाई-बहनों की पढ़ाई से लेकर घर के खर्च तक में उनका बड़ा योगदान था। अचानक सोनम की मौत ने परिवार से केवल एक बेटी और बहन ही नहीं छीनी, बल्कि घर का बड़ा सहारा भी छीन लिया।
विज्ञापन

ये बोले सीओ
टुल्लू पंप से करंट लगने से वन विभाग की कर्मचारी की मौत की सूचना पर स्योहारा पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। 
-अंजनी कुमार चतुर्वेदी, सीओ धामपुर




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें