घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और एकत्र लोग।
- फोटो : अमर उजाला
जलीलपुर क्षेत्र के गांव भोगपुर में जमीन के विवाद को लेकर बड़े भाई मदन ने छोटे भाई कमल (48) की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।