फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: शादी के चार माह बाद दहेज विवाद, भाकियू नेता समेत पांच पर मुकदमा, बहू ने लगाए गंभीर आरोप

Fri, 12 Jun 2026 04:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

कादराबाद क्षेत्र में एक विवाहिता ने भाकियू नेता समेत पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
दहेज प्रताड़ना(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शादी के कुछ ही महीनों बाद एक विवाहिता ने अपने पति, सास, ससुर और अन्य परिजनों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले में नामजद आरोपियों में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिला उपाध्यक्ष मदन सिंह राणा भी शामिल हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दहेज में वाहन की मांग का आरोप

विज्ञापन

गांव नवाबपुरा निवासी आयुषी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 19 फरवरी 2026 को गांव मुरलीवाला निवासी वंशज राणा के साथ हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि शादी में सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिए जाने के बावजूद ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं था और एक महंगी गाड़ी की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर उसे लगातार प्रताड़ित किया गया।

विज्ञापन

मारपीट कर घर से निकालने का आरोप
पीड़िता के अनुसार 25 मई को उसके पति, सास और ससुर ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। इसके बाद वह अपने मायके में रहने लगी।

गंभीर आरोप लगाकर दर्ज कराई शिकायत
विवाहिता ने आरोप लगाया कि तीन जून को वह अपने कपड़े लेने ससुराल पहुंची थी। इसी दौरान उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। शिकायत में उसने पति, सास, ससुर समेत अन्य परिजनों पर मारपीट और जान से मारने के प्रयास जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने सभी आरोपों को शिकायत के आधार पर दर्ज किया है।

पुलिस ने शुरू की जांच
क्षेत्राधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें