फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: अफजलगढ़ में वाहन की टक्कर से मादा गुलदार की मौत, वन विभाग ने शव कब्जे में लिया

Wed, 04 Feb 2026 07:19 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

भज्जावाला क्षेत्र में मंगलवार रात किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मादा गुलदार की मौत हो गई।
विज्ञापन
गुलदार की मौत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफजलगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग 734 के भज्जावाला क्षेत्र में मंगलवार रात किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मादा गुलदार की मौत हो गई। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे गुलदार का शव पड़ा देखा, जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत तीन दिन मेरठ में करेंगे प्रवास, तैयारियों में जुटा संघ परिवार

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पीलीडैम स्थित वन चौकी ले जाया गया। वहां शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

वनकर्मी विवेक चौधरी ने बताया कि गुलदार के शव को सुरक्षित वन चौकी भेज दिया गया है। वहीं नगीना रेंजर प्रदीप शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि मृत गुलदार मादा थी और उसकी उम्र करीब तीन वर्ष थी। फिलहाल वन विभाग हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें