फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग को जीवन का हिस्सा बनाएं : सुनील

विज्ञापन
बिजनौर के नेहरू स्टेडियम में क्रीडा भारती की ओर से आयोजित सामूहिक सूर्य नमस्कार में भाग लेती छा
विज्ञापन
बिजनौर। सूर्य सप्तमी के पावन अवसर पर क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में मंगलवार को नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि यह मानसिक संतुलन और आध्यात्मिक ऊर्जा का सशक्त माध्यम है। योग से मनुष्य के शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। उन्होंने युवाओं से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ भाजपा नेता एडवोकेट ऐश्वर्य मौसम चौधरी ने कहा कि सूर्य नमस्कार शरीर, मन और आत्मा-तीनों को संतुलित करता है। कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होती है।
मुख्य वक्ता क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रशांत मानकर ने कहा कि नियमित योग अभ्यास से युवा नशे और तनाव जैसी समस्याओं से दूर रह सकते हैं। मेरठ प्रांत के प्रांत मंत्री राजन कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, युवाओं और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सह मंत्री ललित राजपूत व वर्षा ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह, प्रशांत महर्षि, चंचल ढाका, क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, अंकुर अग्रवाल, नवदीप चौधरी, अरविंद राजपूत, धर्मेंद्र राजपूत, मोहित शर्मा आदि माैजूद रहे।

बिजनौर के नेहरू स्टेडियम में क्रीडा भारती की ओर से आयोजित सामूहिक सूर्य नमस्कार में भाग लेती छा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें