फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: मादा गुलदार पिंजरे में कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Mon, 25 Aug 2025 02:13 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

बढ़ापुर क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव में 15 दिन बाद वन विभाग के लगाए पिंजरे में मादा गुलदार कैद हो गई। नगीना रेंज वन अधिकारियों ने गुलदार को कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया। ग्रामीणों में दहशत खत्म होकर अब राहत का माहौल है।
विज्ञापन
पिंजरे में कैद हुई मादा गुलदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बढ़ापुर क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव में ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए 10 अगस्त को वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। बीते करीब 15 दिन तक गुलदार पिंजरे के आसपास घूमता रहा लेकिन उसमें नहीं फंसा। आखिरकार बीती रात गुलदार पिंजरे में कैद हो गया।
विज्ञापन


वन विभाग ने गुलदार को कब्जे में लिया
सुबह गुलदार के पिंजरे में कैद होने की सूचना मिलते ही नगीना रेंज के वनाधिकारी मौके पर पहुंचे और पिंजरा अपने कब्जे में ले लिया। गुलदार को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। वन दरोगा धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पिंजरे में कैद गुलदार मादा है, जिसे गांव से नगीना लाया गया है।

ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
गांव में लगातार गुलदार की आवाजाही से ग्रामीण दहशत में थे। पिंजरे में कैद होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि पकड़े गए गुलदार के संबंध में उच्चाधिकारियों को सूचना भेज दी गई है। विभाग के निर्देश मिलने पर गुलदार को यहां से बाहर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें