स्योहारा में अपने पिता के पीछे दौड़ी जा रही ढाई साल की बच्ची की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। बच्ची काम पर जा रहे अपने पिता के पीछे चली गई थी। घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विलाप करती मां और अन्य परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे लाइन से सटे मोहल्ला सफियाबाद निवासी सोनू पुत्र नौशाद मंगलवार सुबह दस बजे घर से निकलकर रेलवे लाइन पार कर काम करने जा रहा था। उसके पीछे-पीछे उसकी ढाई वर्ष की पुत्री आयरा भी घर से निकलकर रेलवे लाइन पर पहुंच गई। सोनू को इस बात का पता नहीं था कि बेटी पीछे आ रही है।
घर के बाहर लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
तभी मुरादाबाद की ओर से आई राप्ती गंज एक्सप्रेस ने बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रेन बच्ची को कुचलते हुए निकल गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।