फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: ढोल बजाने पर इमाम ने निकाह पढ़ाने से किया इंकार, खुशामद के बाद माने... निकाह होते ही बजा दिया डीजे

Mon, 02 Dec 2024 02:55 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

डीजे बजाने पर इमाम पुलिस के पास पहुंच गए और कहा कि देर रात हो गई है और डीजे बंद नहीं किया गया है। पुलिस पहुंची और नियमों का हवाला देते हुए डीजे को बंद करा दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंढे पर ढोल बजाने पर इमाम ने निकाह पढ़ाने से इनकार कर दिया। घरातियों और बरातियों ने माफी मांगी तो इमाम ने निकाह पढ़वाया। मगर, इमाम के जाने के बाद परिजनों ने फिर से डीजे बजाकर नाच गाना शुरू कर दिया। इस पर उलमा नाराज हो गए। उलमा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीजे बंद कराया। 
विज्ञापन

 

नींदडू खास निवासी एक परिवार दिल्ली में रहकर काम करता है। परिवार की लड़की का मंढा शुक्रवार को और शादी शनिवार को नींदडू में ही थी। स्थानीय मस्जिद के इमाम ने परिजनों को निकाह में बाजा बजाने, आतिशबाजी छोड़ने और डीजे बजाकर डांस करने को मना किया था। ऐसा करने पर उलमा की अंजुमन की ओर से पाबंदी लगाने की चेतावनी दी थी। 
 
विज्ञापन

शुक्रवार को मंढे में ढोल बजवा दिया गया। इस पर इमाम ने कहा वह निकाह नहीं पढ़ाएंगे। परिजनों ने माफी मांगी और अन्य लोगों ने समझाया तो इमाम माने। शनिवार को निकाह हो गया। इमाम रात में इशा की नमाज पढ़वाने के बाद घर चले गए।
इसके बाद परिजनों ने जमकर डीजे बजाया। डीजे बजने का पता चलने पर अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन के मुफ्ती मुजम्मिल हुसैन, मुफ्ती सदाकत हुसैन, मुफ्ती मोहम्मद कासिम, मौलाना मोहम्मद फैसल, कारी मोहम्मद अरशद, मौलाना अब्दुल अलीम, मौलाना मोहम्मद फरमान, कारी मोहम्मद तौसीफ आदि ने ऐसा न करने के लिए कहा।
परिजनों ने बात नहीं मानी तो उलमा ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डीजे बंद कराया और डांस कर रहे युवकों को मौके से हटाया।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें