फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: जिला मुख्यालय पर गरजे किसान, सरदार वीएम सिंह पहुंचे, 24 को भाकियू की महापंचायत का एलान

Tue, 22 Oct 2024 02:35 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

बिजनाैर में किसानों की समस्याओं और ज्वलंत मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले आज किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दाैरान सरदार वीरम सिंह भी किसानों के बीच पहुंचे।
विज्ञापन
सरदार वीरम सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में किसानों की विभिन्न मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले किसान जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर धरना देने पहुंचे। धरने पर होने वाली पंचायत में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह पहुंचे हैं। वह यहां किसानों को संबोधित करेंगे। वहीं 24 अक्तूबर को भाकियू के बैनर तले नुमाइश मैदान में महापंचायत होगी। उसमें संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत पहुंचेंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन

इससे पहले राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू ने पदाधिकारियों के साथ बिजनौर व किरतपुर क्षेत्र के कई गांवों का भ्रमण कर किसानों से मुलाकात की और किसानोें से ज्यादा से ज्यादा संख्या में बिजनौर पहुंचने की अपील की। संगठन के पश्चिम उत्तर प्रदेश के महासचिव कैलाश लंबा ने भी पैजनियां, चांदपुर क्षेत्र के किसानों से संपर्क बिजनौर पहुंचने की अपील की।

भाकियू के पदाधिकारियों की टीम गांव गांव पहुंचकर किसानों से जनसंपर्क, नुक्कड़ बैठक करके किसानों से 24 अक्तूबर को नुमाइश मैदान में पहुंचने की अपील कर रहे हैं।

भाकियू के मंडलाध्यक्ष बाबूराम तोमर ने ग्राम खरक युवा जिला सचिव ब्रजवीर सिंह के आवास पर हुई नुक्कड़ सभा हुई। भाकियू के जिलाध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह ने महापंचायत स्थल की जायजा लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें