फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: घर में झाड़ू पोंछा करने वाली किशोरी को दबोचा, बेल्ट से पीटा फिर किया दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया

Mon, 21 Oct 2024 08:01 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

वायरल वीडियो में युवक कह रहा है कि अगर बात नहीं मानेगी तो वीडियो वायरल कर दूंगा। किशोरी बुरी तरह राेते हुए छोड़ने की गुहार लगा रही है।  पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्योहारा में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेकर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। वहीं पीड़ित किशोरी की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने अपने ही घर पर झाड़ू पोंछा करने वाली किशोरी के साथ दुष्कर्म कर दिया। साथ ही दुष्कर्म करते हुए वीडियो भी बना लिया। सोमवार शाम यह वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में युवक बात न मानने पर किशोरी को बेल्ट से पीटता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को हिरासत में ले लिया। 
 

वीडियो दो दिन पुरानी बताई जा रही है। वीडियो को युवक खुद ही बना रहा है। साथ ही किशोरी को वीडियो वायरल करने की धमकी भी दे रहा है। देर शाम किशोरी के परिजनों ने थाने में तहरीर दी। देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।
 
विज्ञापन

सीओ धामपुर सर्वम सिंह का कहना है कि युवक द्वारा एक किशोरी के साथ मारपीट करते हुए दुष्कर्म करने का वीडियो वायरल हुआ है। किशोरी के परिजनों की तहरीर पर जांच कर कार्यवाई की जा रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें