फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सड़क पर जमा लगाकर धरने पर बैठे किसान, SDO को एक घंटे तक धूप में अपने बीच बैठाया, ये हैं प्रमुख मांगें

Mon, 22 May 2023 06:17 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : किसानों ने अपनी मांगों को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया और प्रदर्शन किया। वहीं, मौके पर पहुंचे एसडीओ और सीओ को किसानों ने अपने बीच धूप में ही बैठा लिया। किसानों ने अफसरों को करीब एक घंटे तक बैठाए रखा।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में भारतीय किसान यूनियन की सोमवार को गन्ना समिति प्रांगण में मासिक पंचायत हुई। पंचायत में बिजली, बकाया भुगतान, बेसहारा पशु का मुद्दा छाया। वहीं, पंचायत में पहुंचे अधिकारियों के जवाब से असंतुष्ट किसान गन्ना समिति के बाहर सड़क पर जाम लगाकर धरना देकर बैठ गए। धरने पर पहुंचे एसडीएम व अन्य अफसरों को आंदोलित किसानों ने अपने बीच करीब एक घंटे तक धूप में ही सड़क पर बैठाए रखा।

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह सोनू ने दो टूक कहा कि किसान अपनी व्यथा सुना रहा है, लेकिन हाकिम किसानों की बात सुनने को तैयार नहीं है। किसान को कमजोर नहीं समझा जाए। किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान कराने के बाद ही सड़क से धरना खत्म होगा। उधर, सूचना मिलते ही किसानों के बीच एसडीएम सदर मोहित कुमार, सीओ सिटी अनिल सिंह, कोतवाल जीत सिंह पहुंचे। आंदोलित किसानों ने अफसरों को अपने बीच में बैठा लिया। अफसरों ने किसानों के साथ बैठकर उनसे वार्ता की और उन्हें मनाने की कोशिश की। लेकिन, किसान समस्याओं के समाधान कराने पर अड़े रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: किसानों ने सड़क पर लगाया जाम, प्रदर्शन, मुजफ्फरनगर में पकड़ा गया फर्जी दरोगा

विज्ञापन

फिर इन मुद्दों पर बनी सहमति 
थोड़ी देर बाद वार्ता में इन मुद्दों पर सहमति बनी। इसमें माचकी, सुनपता में एकत्र बेसहारा पशुओं को तुरंत गोशाला भिजवाने, बिजली चोरी के नाम पर किसानों का उत्पीड़न बंद करने, बिजली चोरी में हुई कार्रवाई की पुन जांच कराने की मांग की, नहरों में पानी छोड़े जाने को कागजी कार्रवाई तुरंत कराने, नजीबाबाद चीनी मिल क्षेत्र के हर किसान के समस्त गन्ने की पेराई कराने के बाद ही बंद करने पर सहमति बनी।

यह भी पढ़ें: Meerut: छोटे भाई को ठेले पर लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंचा युवक, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

पंचायत व धरने पर जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह सोनू, मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर, कविराज सिंह, राजेंद्र सिंह, मास्टर गिरीराज सिंह, विरेंद्र चौधरी, संदीप त्यागी, लुधियान सिंह, कुलदीप सिंह, दिनेश कुमार, नरदेव सिंह, वीरेंद्र बंटी, डॉ. विजय सिंह, कोमन सिंह, मनप्रीत सिंह आदि उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें