फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: जमीनी विवाद में किसान की गोली मारकर हत्या, शव गांव में पहुंचते ही उमड़ी भीड़, पुलिस फोर्स तैनात

Mon, 04 Dec 2023 01:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में रविवार को एक किसान की जमीनी विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार को किसान का शव जैसे ही गांव में पहुंचा तो भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। वहीं हंगामे की आशंका से पुलिस फोर्स गांव में मौजूद है।
विज्ञापन
विलाप करते किसान के परिजन - फोटो : विलाप करते किसान के परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में रविवार को बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव कुआंखेड़ा खदरी में जमीनी विवाद को लेकर हुए गोली कांड में मृतक युवक का शव गांव पहुंचने पर काफी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं हंगामे की आशंका को लेकर कई थानों की पुलिस व अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस अधिकारी मृतक का शीघ्र अंतिम संस्कार कराने के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह मृतक गोविंदा का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचने पर काफी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं मौके उपजिलाधिकारी नगीना शेलेन्द्र कुमार, तहसीलदार संतोष कुमार,सीओ नगीना संग्राम सिंह सहित अफजलगढ़, शेरकोट, व नगीना पुलिस मौके पर मौजूद है।

यह भी पढ़ें: न्यूटिमा विवाद: सपा विधायक अतुल प्रधान आज से करेंगे अनशन, कलक्ट्रेट में भारी फोर्स तैनात, निगम ने उतरवाए बैनर
विज्ञापन

 
विज्ञापन

मृतक के घर सांत्वना व शोक संवेदना व्यक्त करने वाले लोगो का तांता लगा हुआ है। वहीं रिस्तेदारो ने बताया कि गोली बारी व झगड़े के दौरान घायल हुए मृतक की मां बीरोबाई के घर आने पर युवक का अंतिम संस्कार किया जाएगा। साथ ही पुलिस अंतिम संस्कार शीघ्र कराने को प्रयासरत है, जिसके लिए ग्रामीणों में भारी विरोध है।

मृतक गोविंद ने कादराबाद बीएसए इण्टर कॉलेज से 12 वीं तक कि पढ़ाई की है और वह अविवाहित है। बता दें कि मृतक युवक गोविंद ने झगड़े के दौरान मोबाइल से वीडियो बनाकर इंस्ट्राग्राम पर भी अपलोड की थी।

वहीं आरोपी के दो बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी भूपेन्द्र टेलिविजन एक्टर है और उसके विवाह के दौरान कई छोटी-बड़ी फिल्मों के कलाकार शामिल हुए थे, जिसमें मैकमोहन जैसे लोग शामिल हुए। वहीं कोरोना काल से आरोपी गांव में अधिकतर मौजूद रहता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें