मूल्यांकन शुरू होने का समय सुबह 10 बजे निर्धारित है। इससे पहले डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने तीनों केंद्र पर परीक्षको की बैठक ली। मूल्यांकन को लेकर बोर्ड की हिदायत बताई। कहां सवालों पर अंक देने में स्टेप का ध्यान रखें। उत्तर पुस्तिका के मुख पृष्ठ व अंदर दिए गए अंकों के योग को अच्छी तरह जांच लें। डीआईओएस ने मूल्यांकन की अन्य व्यवस्थाओं को देखा। अपने सामने मुख्य गेट पर परीक्षको के पहचान पत्र चैक किए। जीआईसी मुनव्वर पुर सैद के प्रधानाचार्य डॉ निशांत कुमार मौजूद रहे। डीआईओएस के अनुसार 90 प्रतिशत परीक्षक उपस्थित हो ग ए हैं। मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हो रहा है।
ये है स्टेटिक मजिस्ट्रेट
शासन ने मूल्यांकन केंद्र पर पहली बार स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। स्टेटिक मजिस्ट्रेट सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक केंद्र पर रहकर निगरानी करेंगे। बी आई सी मूल्यांकन केंद्र पर कैलाश चन्द्र प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज बेनीपुर कोपा, जीजीआईसी मूल्यांकन केंद्र पर मोहम्मद मारुफ प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल पृथ्वीपुर तथा आर जे पी मूल्यांकन केंद्र पर पुनीत कौशिक प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल जुडडीवाला , को स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है।
महावीर सिंह पर्यवेक्षक नियुक्त
शासन ने डायट इस्माइलपुर चांदपुर के प्रधानाचार्य महावीर सिंह को तीनो मूल्यांकन केंद्र की निगरानी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। पर्यवेक्षक शासन को रिपोर्ट करेंगे।
बहिष्कार बेअसर
माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट ने मांगों को लेकर मूल्यांकन कार्य की बहिष्कार की घोषणा की थी। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार के अनुसार शिक्षकों के बहिष्कार का कोई असर नहीं है। अधिकांश परीक्षक मूल्यांकन ड्यूटी पर आ गए हैं।