बताया गया कि सुबह के वक्त हुई बूंदाबांदी के चलते मैली ने कीचड़ का रुप ले लिया। इसी कीचड़ पर कार अनियंत्रित हो गई और डंपर से जा टकराई। जिसमें वैभव त्यागी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार चालक सलमान गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल हो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि वैभव त्यागी बीटेक करने के बाद गाजियाबाद की एक कंपनी में नौकरी करते थे। अब होली पर अपने घर आए थे। मृतक के भाई अनुभव त्यागी नगीना में युवा भाजपा नेता हैं।
सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि सड़क पर मैली बिखरने से कीचड़ जमा थी, जिसके चलते कार और डंपर की टक्कर हो गई। डंपर चालक को पकड़ लिया गया है। डंपर को भी कब्जे में लिया गया है।