फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देसी छोरे के प्यार में पागल: भटक रही यूक्रेन की एलिना, कोरोना से बचाने पर दे बैठी थी दिल, होश उड़ा देगा ये सच

Mon, 29 May 2023 08:40 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

UP News : यूक्रेन की एलिना देसी छोरे के प्यार में इस कदर पागल है कि वह प्रेमी को पाने के लिए इधर-उधर भटक रही है। लेकिन युवक के परिजनों का कुछ और ही कहना है। वे बताते हैं कि उनका बेटा एलिना से काफी परेशना था, वह उसे प्रताड़ित करती थी और कई बार पुलिस से पकड़वा भी चुकी थी।
विज्ञापन
महिला का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के बरूकी गांव में पहुंची यूक्रेन की युवती एलिना काफी समय से बिजनौर के गांव सहसुवाला में रह रही है। एलिना जिस युवक को तलाश रही है, उसके परिजनों का कहना है कि युवक इस युवती की प्रताड़ना से तंग आकर घर छोड़कर चला गया है।

विज्ञापन


प्रेमी को तलाशते हुए मुजफ्फरनगर के गांव बरूकी पहुंची एलिना ने आरोप लगाया था कि उसका प्रेमी उसके साथ ठगी कर फरार हो गया है। वह उसकी तलाश कर रही है। 

दरअसल, एलिना काफी समय से बिजनौर जिले के गांव बरूकी के पास स्थित गांव सहसुवाला में कुलदीप के साथ रह रही है। युवक की मां ने बताया कि वह हरिद्वार में रहता था, वहीं उसकी मुलाकात यूक्रेन की एलिना से हुई थी। एलिना कोरोना की चपेट में आ गई थी। कुलदीप ने उसकी सहायता की तो दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मिहिर भोज विवाद: सहारनपुर में गुर्जर-राजपूत समाज में तनातनी, सीमाएं सील, अतुल प्रधान की पुलिस से धक्का-मुक्की

विज्ञापन

बताया गया कि एक साल पहले एलिना कुलदीप के साथ सहसुवाला आई थी। कुछ समय यहां रहकर हरिद्वार चली गई। कुलदीप की मां ने बताया कि युवती दोबारा होली से पहले गांव आ गई। तब से वह यहीं रह रही हैं।

यह भी पढ़ें: UP: बेबस नजर आए कमिश्नर-डीआईजी और डीएम, गुर्जर समाज ने बिना अनुमति निकाली गौरव यात्रा, ये तस्वीरें बनीं गवाह

परिजनों ने बताया कि वह कुलदीप को प्रताड़ित करती थी। कई बार वह उससे मारपीट कर चुकी है। यदि कुलदीप कुछ कहता तो वह पुलिस में शिकायत कर देती और पुलिस भी कुलदीप को परेशान करती। एलिना की प्रताड़ना से तंग आकर कुलदीप घर छोड़कर कहीं चला गया है। अब एलिना उसे तलाशती घूम रही है। एलिना रविवार रात घर आई थी। घर का ताला बंद था तो उसने ताला तोड़ दिया। सोमवार सुबह लगभग 11 बजे वह स्कूटी लेकर फिर कहीं चली गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें