फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor Election Seat Result: सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है मतगणना, पढ़िए सभी अपडेट

Thu, 10 Mar 2022 05:06 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

मतगणना पूरी होने के बाद किसी भी विजेता प्रत्याशी को जुलूस नहीं निकालने दिया जाएगा और हर्ष फायरिंग पर भी रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जिले में मतगणना के लिए सेंट्रल वेयर हाउस में सुबह सात बजे स्ट्रांग रूम खोले गए। आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। डीएम जगतराज और एसपी अजय साहनी ने बताया है कि हर गणना हॉल में चार-चार सीसीटीवी कैमरे व दो-दो वीडियो हैंडीकेम लगाए गए हैं। हर उम्मीदवार को अपने 14 एजेंट बनाने की छूट दी गई है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मतगणना के बाद किसी भी विजेता प्रत्याशी को जुलूस नहीं निकालने दिया जाएगा और हर्ष फायरिंग पर भी रोक है। शांति भंग करने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। जिले में भारी तादाद में फोर्स है। थाना प्रभारी की चुनाव में ड्यूटी नहीं लगाई गई है। थाना प्रभारियों के जिले भर में शांति व्यवस्था कायम रखने का काम सौंपा गया है।

चुनाव जीतने वाले प्रत्याशी को प्रशासन की ओर से एक गनर दिया जाएगा। जो निवर्तमान विधायक चुनाव हारेंगे, उनको भी एक गनर मिलेगा। मतगणना स्थल पर ही गनर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। चुनाव में विजेता प्रत्याशियों को उनके घर पहुंचाने के लिए एक एसओ और एक इंस्पेक्टर नियुक्त किए जाएंगे। ये विजेता को घर छोड़कर आएंगे। इस दौरान वे विजेता को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं करने देंगे।
विज्ञापन


नजीबाबाद विधानसभा की मतगणना 25 चक्र, नगीना की 24, बढ़ापुर की 26, धामपुर की 21, नहटौर की 23, बिजनौर की 26, चांदपुर की 24 व नूरपुर की 23 चक्र में पूरी होगी। 

मतगणना के दौरान हर चरण के परिणाम ऑनलाइन भी डाले जा रहे हैं। इसके अलावा मतगणना स्थल की सेंटर वेयर हाउस के काफी दूर तक लाउड स्पीकर लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से जनता को मतगणना के रुझान के बारे में जानकारी दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें