फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: संघर्ष के दौरान बीच बचाव में उतरे बुजुर्ग की मौत, किरतपुर में रास्ते के विवाद ने छीनी जान

Sat, 06 Sep 2025 08:11 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

किरतपुर के गडीकपुरा गांव में रास्ते को लेकर दो भाइयों में विवाद के बीच बचाव कर रहे बुजुर्ग नरेश (60) की मारपीट में मौत हो गई। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

विज्ञापन
Crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद में किरतपुर के गडीकपुरा गांव में शनिवार सुबह रास्ते के विवाद ने एक बुजुर्ग की जान ले ली। जानकारी के अनुसार गजेंद्र और उसके भाई जोगेंद्र के बीच लंबे समय से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में पड़ोसी नरेश (60) जोगेंद्र के पक्ष में खड़े थे।

शनिवार सुबह नरेश दूध लेने के लिए घर से निकले। रास्ते में गजेंद्र पक्ष ने उन्हें रोक लिया और जोगेंद्र का पक्ष लेने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौच शुरू कर दी। विवाद बढ़ा तो लाठी-डंडों और सरियों से हमला कर दिया। बीच बचाव में उतरे नरेश पर भी हमला हुआ और धक्का देने से वह सड़क पर गिर पड़े।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat: गणेश विसर्जन के दौरान डूब रहा था युवक, हरियाणा पुलिस के दरोगा ने बचाई जान

परिजन उन्हें किरतपुर अस्पताल ले गए, जहां हालत बिगड़ने पर मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन वहां पहुंचते ही उनकी मौत हो गई। हमले में नरेश का भाई धर्मपाल भी घायल हुआ है।

मृतक के भाई की तहरीर पर गजेंद्र, नरेंद्र, कन्हैया, नितिन और रचित के खिलाफ हत्या का केस दर्ज हुआ। पुलिस ने गजेंद्र, नरेंद्र और नितिन को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ नजीबाबाद नितेश प्रताप सिंह ने गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें