फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: सास से अनबन होने पर विवाहिता ने दी जान, मायके वाले बोले- दहेज के लिए मार दी हमारी बेटी

Mon, 23 Feb 2026 05:20 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

गांव अलावलपुर में काजल का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने आकर शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सास-ससुर से अनबन होने पर गांव अलावलपुर में काजल (25) पत्नी गौरव ने सोमवार की सुबह फंदे पर लटक कर जान दे दी। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

 
Trending Videos

हल्दौर के गांव खतापुर निवासी ब्रह्मपाल की बेटी की शादी छह दिसंबर 2024 को अलावलपुर में गौरव पुत्र वीर सिंह के साथ हुई थी। गौरव दमकल विभाग में है, जिसकी तैनाती आगरा में चल रही है। थाना प्रभारी रामप्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह चार बजे काजल को उसकी सास ने उठने के लिए आवाज लगाई। मगर वह नहीं उठी, इसके बाद पांच बजे फिर से आवाज लगाकर उठने के लिए कहा, जिस पर काजल बोली कि उसे सोने दे। 
 

इसके बाद भी वह नहीं उठी तो सास ने कमरे में जाकर देखा तो काजल फंदे पर लटकी मिली। परिवार वालों ने शव को फंदे से उतारा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 

उधर मृतका के मायके वालों ने मृतका के पति गौरव, ससुर वीर सिंह, सास, ननद के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है। जिसमें कहा गया कि उन्होंने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था। इसके बाद भी पांच लाख रुपये की डिमांड की जा रही थी, करीब दो लाख रुपया दे भी दिया गया। फिर भी ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं हुए और उत्पीड़न करते रहे। तहरीर में गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। 

 
विज्ञापन

पुलिस ने दहेज हत्या में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या है। तहरीर के आधार पर दहेज हत्या में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतका के सास ससुर से पूछताछ की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें