फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: घर में पड़ा मिला अधेड़ का शव, बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना, फॉरेंसिक टीम भी मौके पर

Tue, 23 Sep 2025 02:04 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

बिजनौर धामपुर के शक्ति नगर में 52 वर्षीय कमल सिंह का शव घर में पड़ा मिला। तीन दिन से लापता अधेड़ की मौत से कॉलोनी में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो व मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के धामपुर थानाक्षेत्र में शक्ति नगर कॉलोनी में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक घर से तेज दुर्गंध आने लगी। पड़ोसियों ने जब इसकी सूचना पुलिस को दी तो मकान स्वामी 52 वर्षीय कमल सिंह पुत्र तेजपाल सिंह का शव कमरे से बरामद हुआ।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मृतक मूल रूप से बिजनौर के चाहशीरी मोहल्ला निवासी था और करीब 22 वर्षों से शक्ति नगर में रह रहा था। पत्नी मीरा देवी अपने मायके अफजलगढ़ में रहती हैं, जबकि तीनों बच्चे नोएडा और दिल्ली में काम करते हैं। सूचना मिलते ही पत्नी आवास पर पहुंचीं।

यह भी पढ़ें:Meerut: कमिश्नरी कार्यालय के बाहर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अभय कुमार पांडे ने बताया कि शव दो-तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक शराब का आदी था। बीते तीन-चार दिन से वह नजर नहीं आ रहा था, जबकि आमतौर पर वह रोज कॉलोनी में दिख जाता था। सोमवार रात से ही उसके घर से बदबू आनी शुरू हुई थी। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे जब दरवाजा खोला गया तो कमल का शव कमरे में पड़ा मिला। पास में खून की उल्टी भी पाई गई, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत बीमारी या शराब सेवन से जुड़ी वजहों से हुई होगी।

कमल सिंह धामपुर रोडवेज बस डिपो में संविदा परिचालक के रूप में कार्यरत था। अचानक हुई इस घटना से कॉलोनी में शोक और दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें