फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर डिपो को मिली आठ नई बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर डिपो को मिली आठ नई बसें
विज्ञापन

बिजनौर। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के बिजनौर डिपो को आठ नई बसें मिली हैं। अभी हाल ही में 13 बसों की आयु पूरी होने पर उन्हें निगम मुख्यालय को लौटा दिया गया था। परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने बताया कि होली से पूर्व ये बसें बिजनौर डिपो को भेज दी जाएंगी।
विज्ञापन

बिजनौर डिपो में कुल 118 बसें थीं। इनमें से 13 बसों की निर्धारित आयु दस वर्ष और 11 लाख किलोमीटर पूरे होने पर लगभग एक सप्ताह पूर्व उत्तर प्रदेश परिवहन निगम मुख्यालय को भेज दी गईं थीं। वहां पर उनकी नीलामी हो गई थी। इससे अनुमान लगाया जा रहा था कि होली पर बसों का टोटा रहेगा और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। होली के त्योहार पर यात्रियों की आवाजाही बढ़ जाती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस मामले से परिवहन मंत्री अशोक कटारिया को अवगत कराया था। इसके बाद जिले के बिजनौर डिपो को आठ नई बसें उपलब्ध कराई गई हैं। बस स्टेशन प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि बसें लाने के लिए चालक और परिचालकों को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम मुख्यालय के लिए भेजा गया है। छह मार्च तक सभी बसें बिजनौर आ जाएंगी। उन्होंने बताया कि सभी बसें व्हीकल ट्रेकिंग सिस्टम से लैस होंगी। फिलहाल इन बसों को दिल्ली-कोटद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें