गौरव ने तुरंत ही अपने भाई और घर पर फोन किया। परिवार के लोग उसे बचाने के लिए तटबंध पर पहुंचे, मगर उनके मौके पर पहुंचने से पहले ही रणवीर गंगा में कूद गया। रणवीर का बड़ा बेटा ट्रक चलाता है। परिवार वालों ने बताया कि रणवीर ने भूमि विकास बैंक से करीब एक लाख रुपये का कर्ज लिया था। जोकि बढ़कर अब करीब आठ लाख रुपये हो चुका था।
बैंक ने अदायगी के लिए उसे नोटिस भी दिया। बताया जा रहा है कि रणवीर ने अपनी जमीन गिरवी रखते हुए एक फाइनेंस कंपनी से कर्ज लेकर बड़े बेटे को ट्रक खरीदवाया था। उक्त फाइनेंस कंपनी ने कर्ज की अदायगी नहीं होने पर उक्त ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया था। इसके साथ ही किसान पर अन्य कई जगहों का भी कर्ज था। अब बैंक वाले भी तकादा कर रहे थे। जिसके बाद से रणवीर तनाव में था।
परिजनों ने फोन कर थाना मंडावर और बैराज चौकी को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंच तलाश शुरू कर दी। जिसके बाद आसपास के गोताखोरों की मदद से तलाश जारी रही घंटों बाद भी रणवीर का कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। रावली तटबंध पर साइकिल खड़ी मिली, जिस पर रणवीर का फोन रखा हुआ था।
आर्थिक तंगी और कर्ज की वजह से गंगा में छलांग लगाने का मामला संज्ञान में आया है। व्यक्ति के दोनों बेटे नौकरी पर है। इस मामले की जांच करने के लिए तहसीलदार को कहा गया है। वह अपनी जांच रिपोर्ट देंगे। -रितु रानी, एसडीएम, बिजनौर